सारठ: राम-जानकी मंदिर परिसर में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, हवन में सैंकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल , 511 दीप जलाकर किया समर्पित
Sarath, Deoghar | Jul 29, 2026 गुरु पूर्णिमा पर सारठ राम-जानकी मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के तत्वाधान में बुधवार शाम 5 बजे तक आयोजित 5 कुंडीय महायज्ञ में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन किया। शाम 7 बजे एक साथ 511 दीप जलाकर माता गायत्री को समर्पित करके लोगों ने घर-परिवार के लिए शांति, सुख, समृद्धि की कामना की। शांतिकुंज हरिद्वार से आए यज्ञाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार कर अनुष्ठान संपन्न कराया