रायडीह: जिले के 12 प्रखंडों में एसआईएस कंपनी का सुरक्षा जवान भर्ती शिविर 1 मई से शुरू, 7 मई को रायडीह में होगी भर्ती
Raidih, Gumla | Apr 29, 2026 झारखण्ड सरकार के श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, गुमला द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में SIS कम्पनी के माध्यम से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, CIT एवं SIS टर्मिनल पदों पर पंजीयन एवं भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 1 मई 2026 से 14 मई 2026 तक अलग-अलग प्रखंड मुख्यालयों में लगाया जाएगा।