फरसगांव: गांधी चौक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दी गई पल्स पोलियो की खुराक
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत फरसगांव नगर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित गांधी चौक आंगनबाड़ी केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभिभावकों से अपने सभी बच्चों को समय पर दवा अवश्य दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प