चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जिले में ग्राम रथ अभियान शुरू, विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया गया
चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने ग्राम रथ अभियान के तहत विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया। अभियान के जरिए 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी। आगामी 15 दिनों तक रथ गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे।