हरदा में एक निजी स्कूल की कक्षा पहली की मासूम छात्रा के साथ कथित तौर पर मारपीट और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने क्लास टीचर पर बच्ची को मारने और करीब दो घंटे तक हाथ ऊपर कर खड़ा रखने का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की ओर से भी छात्रा के पालक के खिलाफ गाली-गलौज करने की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर मामले को जांच में लिया है।
Huzur, Bhopal | Sep 8, 2026