प्रतापगढ़: भदोही गांव के पास पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त रियाज के पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार
भदोही गांव के पास पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे एक मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त रियाज को गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगी है। रियाज बिहारगंज बाजार में हुई फायरिंग की घटना में शामिल था, जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।