प्रतापगढ़: सदर समेत जिले के सभी विकास खण्डों में आयोजित सूक्ष्म उद्यम सखी परीक्षाओं में 560 प्रतिभागी हुए शामिल
डीसी एनआरएलएम दयाराम यादव ने बताया है कि मंगलवार शाम 4 बजे तक जनपद के सदर समेत सभी 17 विकास खण्डों में सूक्ष्म उद्यम सखी परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 560 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।जनपद स्तर से पर्यवेक्षण का कार्य कर उपायुक्त स्वतः रोजगार के कुशल मार्गदर्शन में कुल 560 प्रतिभागियों के द्वारा सूक्ष्म उद्यम सखी हेतु आयोजित परीक्षा में भाग लिया।