वरला: सेंधवा में सैनिक स्कूल की स्थापना की मांग तेज, अंतरसिंह आर्य ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
Varla, Barwani | Apr 5, 2026 सेंधवा में सैनिक स्कूल स्थापना की मांग तेज, अंतरसिंह आर्य ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र सेंधवा । बड़वानी जिले के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र सेंधवा में सैनिक स्कूल की स्थापना को लेकर मांग तेज हो गई है । अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने इस संबंध में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को पत्र लिखा।