चाचरिया चौकी क्षेत्र के कामोद गांव में महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। चाचरिया चौकी पुलिस के अनुसार इनका(26) पति लकड़ा आर्य निवासी कामोद ने घर में फांसी लगा ली। रात 12 बजे पति की नींद खुली तो इनका दूसरे कमरे में फांसी पर लटकी दिखी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मृतका पांच बच्चों की मां थी।