बेलहर: बाबू रामपुर गांव में इश्तहार चिपकाने गई पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
Belhar, Banka | Mar 4, 2024 थाना क्षेत्र के बाबू रामपुर गांव में 12 वर्षों से फरार वारंटी सुनील गुप्ता के घर इश्तहार चिपकाने गई पुलिस ने घर में मौजूद सुनील गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सुनील गुप्ता 12 वर्षों से फरार चल रहा था। इश्तहार चिपकाने गई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।