बटियागढ़: शहजादपुरा में उत्खनन भूमि पर आपत्ति दर्ज कराने ग्रामीणों ने बटियागढ़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
बटियागढ़ तहसील की ग्राम पंचायत शहजादपुरा में शासकीय भूमि जो कि उत्खनन के लिए आवंटित की गई है, उक्त भूमि पर खनन कार्य नही होने देने के सम्बंध में ग्रामीणों ने आज बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी को मौके पर बुलाकर आपत्ति दर्ज कराई और लिखित आवेदन दिया,ग्रामवासियों की मांग है कि उत्खनन कार्य से समस्याओं का सामना करना पड़ेगा