भोरे: हरदिया गांव के चंवर में गेहूं के खेत में मिला अज्ञात अधेड़ का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के चंवर में गेहूं के खेत में एक अज्ञात अधेड़ का क्षत विक्षत शव मिला है। शव को जानवरों ने नोच खरोच कर खराब कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद शव की शिनाख्त करने में जुटी है।