भोरे: भोरे क्षेत्र में होली पर्व को लेकर लोगों में दिखा आपसी भाईचारा, ढोलक झाल बजाकर फगुआ के गीत में रमें दिखे लोग
भोरे प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को होली पर्व में आपसी भाईचारा लोगों के बीच देखने को मिला। लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी। ढोलक झाल बजाकर फगुआ के गीत में लोग रमें दिखे। भोरे में आपसी भाईचारा सौहार्द के प्रतिक इस पर्व को लोगों ने धूमधाम से मनाया। पुलिस भी इस पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु विभिन्न जगहों पर मुस्तैद रही।