भोरे: नोनिया छापर गांव में एक महिला को मारपीट कर सोने के चेन छीने, पिडीता ने 6 लोगों के खिलाफ कराई प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र के नोनिया छापर में एक महिला को मारपीट कर घायल करते हुए सोने का चेन छीन लिया गया। मामले को लेकर पीड़िता ने 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही सुगीया कुंवर, छठी देवी, फूलमती देवी, सुगांती देवी, सरोज कुमारी और प्रिंस कुमार को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।