भोरे: कल्याणपुर प्रेमी जोड़े हत्याकांड में अब आया एक नया मोड़, पुलिस के खुलासा करने के बाद हत्या की प्राथमिकी हुई दर्ज
थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में प्रेमी जोड़े हत्याकांड मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस के हत्याकांड का खुलासा करने के बाद भी प्रेमी की मां के बयान पर प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बता दें कि 21 मार्च को कल्याणपुर में संतोष सिंह के घर में उनके पुत्र मंटू सिंह और उसकी प्रेमिका पुष्पा कुमारी का शव बरामद किया गया था।