भोरे: भोरे थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बीती रात होलिका दहन शांतिपूर्ण हुआ संपन्न, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल रहे मौजूद
भोरे थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बीती रात शांतिपूर्ण तरीके से बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होलिका दहन को संपन्न कराया गया। होलिका दहन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान स्थल पर मुस्तैद रहे। वहीं, होली पर्व में भी विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के जवानों के साथ मुस्तैद रहेंगे।