सिकंदराराऊ: नगर पंचायत द्वारा बनाए जा रहे नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग, चैयरमेन पर भ्रष्टाचार का आरोप
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर नगर में नगर पंचायत द्वारा जलेसर रोड पर एक नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत पुरदिलनगर द्वारा नाले के निर्माण कार्य में बेहद खराब घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। नगर पंचायत पुरदिलनगर के जिम्मेदार अधिकारियों पर बिना मानकों के नाले के निर्माण का कार्य कराए जाने का आरोप है।