भीलवाड़ा: मोबाइल चोरी की वारदातों पर लगाम: गांधीनगर पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा, 13 मोबाइल, लैपटॉप और चांदी के आभूषण बरामद
भीलवाड़ा शहर में बढ़ती मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए गांधीनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रशिक्षु आरपीएस डॉ. नेहा सिंह राव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है।