#तीसरे_चरण_का_मतदान_संपन्न..
भरतपुर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत भरतपुर जिले की चार पंचायत समितियों में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शाम 6 बजे तक जिले में औसत 71.24 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चारों पंचायत समितियों में वैर 73 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि बयाना पंचायत समिति में सबसे कम 70.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि जिले की 19 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5,09,953 मतदाता पंजीकृत हैं। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर लोगों की कतारें देखने को मिलीं। सुबह 10 बजे तक 12.59 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 34.22 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे तक 51.20 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो शाम 6 बजे तक बढ़कर औसत 71.24 प्रतिशत तक पहुंच गया। अलग-अलग पंचायत समितियों के आंकड़ों के अनुसार बयाना में 1,77,060 में से 1,24,224 मतदाताओं ने वोट डाला और कुल 70.16 प्रतिष्ठ मतदान रहा। भुसावर में 98,190 मतदाताओं में से 69,086 ने वोट दिया और कुल 70.36 प्रतिशत मतदान रहा। नदबई पंचायत समिति में 1,40,477 मतदाताओं में से 1,01,217 लोगों के वोट डालने से मतदान प्रतिशत 72.05 रहा। वहीं वैर में 94,226 मतदाताओं में से 68,783 लोगों के वित्त डालने से मतदान प्रतिशत 73 रहा। अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच पूरा मतदान बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ।