शाहाबाद कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन के सफल आयोजन पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सतनाम सिंह विर्क ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम किया है। निश्चित रूप से कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएगा।
सतनाम सिंह विर्क ने कार्यकर्ताओं से पार्टी में अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिवार के लिए अनुशासन जरूरी है, उसी प्रकार राजनीतिक दल के लिए भी अनुशासन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अनुशासन की कमी के कारण ही इस बार कांग्रेस सत्ता में आने से चूक गई।
पिछले करीब एक माह से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए विर्क ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ इससे बड़ा अन्याय नहीं हो सकता। कर्मचारियों की मांगें सुनने के बजाय सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है और उनका रोजगार छीनने का काम किया जा रहा है। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय बताया।
Thanesar, Kurukshetra | Sep 9, 2026