सेन्हा: सेन्हा के ठाकुरबाड़ी के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर, पुलिस जवान समेत तीन लोग घायल
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरबाड़ी के समीप शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।