शिवपुरी नगर: केंद्रीय मंत्री सिंधिया का आज से दो दिवसीय दौरा, कहा- 'मेरे स्वागत में वाहनों का उपयोग न करें'
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से अपने संसदीय क्षेत्र गुना-अशोकनगर-शिवपुरी के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। अपने दौरे से ठीक पहले आज दोपहर 1 बजे केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की जनता से एक बेहद आत्मीय और पर्यावरण-अनुकूल अपील की है।