रफीगंज: 9 जुलाई को रफीगंज के बलीगांव पहुंचेंगे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रशासन तैयारियों में जुटा
रफीगंज प्रखंड के बलीगांव में 9 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई। शनिवार रात्रि 9 बजे विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 9 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बलीगांव पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।