माडा: गोपद नदी में बोरे में बंद मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
गोपद नदी के तट पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब धोरबंधा गांव के कुछ ग्रामीणों को नदी के बीच एक बोरा बहता हुआ दिखाई दिया। जब पास जाकर देखा गया तो उस बोरे से किसी इंसान का पैर बाहर निकला हुआ था। यह नजारा देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लंघाढोल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी।