सुजानगढ़: चूरू: हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस में युवक की संदिग्ध मौत
हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में मध्य प्रदेश के अशोक नगर निवासी 20 वर्षीय बलराम दूबे अचेत मिला। जीआरपी ने 108 एम्बुलेंस से डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। सूचना पर परिजन चूरू पहुंचे। चाचा ने बताया कि बलराम 3 दिन पहले मथुरा जाने की कहकर घर से निकला था।