जगदलपुर: भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती समूचे देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है: बस्तर सांसद महेश कश्यप
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जनजाति समाज को समाज में उचित सम्मान और अधिकार केवल भाजपा की सरकार ने दिया है। भारतीय जनता पार्टी/एनडीए की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनजाति समुदाय के लिए आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक सहित सभी क्षेत्रों में समुचित विकास कार्य कर रही है।