संभल: जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड पंवासा की ग्राम पंचायत नगला खोकर में संचालित पेयजल परियोजनाओं का CDO ने किया निरीक्षण
संभल में जल जीवन मिशन के नगला खोकर में संचालित पेयजल परियोजना का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंप हाउस, ओवरहेड टैंक,चारदीवारी तथा जल निगम द्वारा निर्मित संपर्क सड़क का गहन अवलोकन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जल निगम से संबंधित सहायक अभियंता व कार्यकारी संस्था की सराहना भी की।