पूरनपुर: खेत में खड़ी लाही जोतने का विरोध करने पर दलित परिवार पर जानलेवा हमला, जातिसूचक शब्दों का किया गया इस्तेमाल
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़िया में खेत में खड़ी लाही की फसल जोतने का विरोध करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने एकराय होकर वुधवार सुबह अनुसूचित जाति के परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।