कालपी: ग्राम उसरगांव में युवक और उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने के मामले में चार लोगों पर मामला दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jul 7, 2026 कालपी क्षेत्र के ग्राम ऊसरगांव निवासी राघव राम पुत्र रामदयाल ने 6 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि बीती 28 जून को गांव के ही निवासी राम शंकर समेत चार लोगों ने मेरे भाई परशुराम पुत्र रामदयाल और खुद के साथ मारपीट करते हुए चोट पहुंचाई थी, जिसको लेकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जानकारी दी है।