पाटी: पाटी में 3 क्विंटल बर्फ से सजे श्री गढ़ी वाले बाबा, सोमनाथ की तर्ज पर हुई भव्य महाआरती
Pati, Barwani | Aug 25, 2026 पाटी के प्रसिद्ध श्री गढ़ी वाले बाबा मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन के तहत भगवान का रुद्र महाभिषेक किया गया। वहीं शाम को लगभग 3 क्विंटल बर्फ से भगवान का बाबा बर्फानी स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा बर्फानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।