चूरू: चूरू जिले के 631 विद्यालयों में हुए मरम्मत कार्य, अब नौनिहाल सुरक्षित भवन में पढ़ रहे हैं
Churu, Churu | Feb 15, 2026 चूरू जिला मुख्यालय पर रविवार दोपहर 12 बजे जानकारी के अनुसार जिले में विद्यालय भवनों की मरम्मत की अति — आवश्यकता को देखते हुए एसडीआरएफ (आपदा एवं राहत कोष) योजना अंतर्गत 631 विद्यालयों में मरम्मत कार्य करवाए गए हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से अब नौनिहाल सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन कर पा रहे हैं।