टेढ़ागाछ शक्ति जीविका सहकारी समिति में आमसभा जीविका से जुड़कर महिलाएँ हो रहीं सशक्त
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड में आज दिनांक 16-09-2026 को आर्थिक-सामाजिक प्रगति से जीविका दीदी सशक्त हुई हैं। रोजगार स्वरोजगार का साधन अपना कर घर में खुशहाली लाई हैं। बुधवार को शक्ति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लि. टेढ़ागाछ में आयोजित वार्षिक आम सभा को, डीपीएम जीविका अनुराधा चंद्रा ने संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने सदस्य दीदियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों के स्वरोजगार के लिए काम कर रही है. शक्ति सहकारी समिति के माध्यम से जीविका दीदियों को अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे जुड़कर, संगठित होकर जीविका दीदियाँ आर्थिक स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ रही हैं. इस मौके पर टेढ़ागाछ प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने आम सभा में आय दीदियों को शुभेक्षाएँ दीं। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों का आत्मविश्वास देखते ही बनता है। जीविका दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन से स्वरोजगार से आर्थिक प्रगति की हैं। वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन, उद्यमिता से खुद को विकसित किया है। शक्ति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लि. में आयोजित वार्षिक आमसभा में उत्साह के साथ सदस्य दीदियों ने भाग लिया. शक्ति जीविका सहकारी समिति की अध्यक्ष मुन्नी देवी जीविका दीदी ने आम सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाएँ आत्मनिर्भर हुई हैं. महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में जीविका ने प्रेरणादायी कार्य किया है. इस मौके पर प्रबंधक जीविका ऋषभ प्रसाद, बीपीएम टेढ़ागाछ पप्पू कुमार, जीविका कर्मी अमरेश, संजीत और बड़ी संख्या जीविका दीदियाँ और कैडर उपस्थित थे. शक्ति सहकारी समिति की अध्यक्ष मुन्नी देवी ने लेखा–जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस समिति से 965 जीविका स्वयं सहायता समूह जुड़ा हुआ है. आम सभा में भविष्य की योजनाओं पर जीविका दीदियों ने चर्चा की. बोर्ड आॅफ डायरेक्टर की सदस्य जीविका दीदियों ने साल भर के किए गए कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. वित्तीय वर्ष 2026-27 में शक्ति जीविका सहकारी समिति के माध्यम से किन-किन कार्यों को करना है, इस पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडर को सम्मानित किया गया. District Kishanganj Dilip Jaiswal Bihar Police JEEVIKA Bihar BJP Bihar Bihar JDU Bihar Education Department
Terhagachh, Kishanganj | Sep 16, 2026