सीतापुर: नगर में ₹100 करोड़ की लागत से नया जिला अस्पताल होगा निर्मित, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
जनपद के नगर क्षेत्र में 100 करोड़ की लागत से नए जिला अस्पताल का निर्माण होना तय हुआ है। जिसके चलते जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के द्वारा जिला अस्पताल के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा एसडीएम सदर को लेआउट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नया जिला अस्पताल सभी सुविधाओं से पूर्ण होगा जिसकी तैयारी भी की जा रही है।