मंडला: कलेक्टर राहुल नामदेव घोटे ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Mandla, Mandla | May 10, 2026 मंडला जिले के कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था एवं स्टाफ की उपस्थिति की गहन जांच की। कलेक्टर ने वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया और उपचार संबंधी जानकारी ली।