नवाबगंज: बाराबंकी की माधुरी गुब्बारे बेचकर चला रही घर, चार साल से कर रही मेहनत, 'खुद कमाओ, हाथ न फैलाओ' का संदेश
बाराबंकी के बेगमगंज निवासी माधुरी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और स्वावलंबन के लिए चर्चा में हैं। वह पिछले चार साल से शहर में गुब्बारे बेचकर अपना घर चला रही हैं और दूसरों को भी मेहनत से कमाने का संदेश दे रही हैं।माधुरी पहले घरों में काम करती थीं, लेकिन शरीर कमजोर पड़ने के कारण उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने गुब्बारे बेचने का काम शुरू किया।