नवाबगंज: बाराबंकी कचहरी में वकीलों ने किया हंगामा, कुर्सियां फूंकी; टोलकर्मियों की जमानत लेने वाले साथी का सामान जलाया
बाराबंकी जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार को करीब साढ़े चार बजे वकीलों के बीच'वकील बनाम वकील' का विवाद सामने आया।बार एसोसिएशन के सामूहिक निर्णय के खिलाफ जाकर एक अधिवक्ता द्वारा टोलकर्मियों की जमानत याचिका दाखिल करने की बात सामने आने पर भारी हंगामा और आगजनी हुई।नाराज सैकड़ों अधिवक्ताओं ने संबंधित वकील के बस्ते पर पहुंचकर मेज और कुर्सियों को आग के हवाले कर दिया