बेतिया: बेतिया में 28 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा शुरू
आज 17 फरवरी सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे से बेतिया के 28 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई, सुबह 8 बजे से ही परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और कर्मी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षार्थियों की जांच कर उन्हें भीतर प्रवेश दे रहे थे, परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ कई सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं