बेतिया: नरकटियागंज में बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक की चाकू से गोदकर एवं गोली मारकर की गई हत्या
आज 17 फरवरी सुबह करीब 6 बजे जेडीयू सांसद सुनील कुशवाहा के आवास से मात्र कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक संजीव कुमार बरनवाल को पहले चाकू से गोदा और फिर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के कार्यपालिका सहायक संजीव कुमार बरनवाल आज सुबह अपनी पत्नी निशा बरनवाल के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।