लालगंज: देवारा क्षेत्र में स्थित घाघरा नदी में मगरमच्छ दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बना चर्चा का विषय
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना अंतर्गत देवारा क्षेत्र में स्थित घाघरा नदी में मगरमच्छ दिखने का मामला सामने आया है । जिसका वीडियो बुधवार शाम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते देखा गया है । वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यह मगरमच्छ देवारा खास राजा के पास स्थित घाघरा नदी में कुछ दिनों से दिखाई दे रहा है । जिससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है ।