पंचकूला: करनपुर गांव में आर्मी स्पोर्ट्स क्लब करनपुर द्वारा नेशनल स्टाइल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन।
पिंजौर रायतन क्षेत्र के करनपुर गांव में बुधवार को आर्मी स्पोर्ट्स क्लब करनपुर की ओर से पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में नेशनल स्टाइल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस मौके पर यहां विधानसभा कालका से कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ चुकी प्रत्याशी एवं पूर्व मेयर पंचकूला मनवीर कौर गिल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रही।