पंचकूला: मान सिंह खेड़ा मंदिर पिंजौर में विद्यार्थियों को निशुल्क बुक बैंक से पुस्तकें निशुल्क दी गई, कुल 15 सौ पुस्तकें वितरित की
श्री गुरुदयाल स्मृति शोध संस्थान द्वारा संचालित निशुल्क बुक बैंक व पुस्तकालय द्वारा शिव कॉलोनी स्थित त्रयंबकेश्वर धाम मानसिंह खेड़ा मंदिर में कक्षा 1 से 12 तक और प्रतियोगी परीक्षाओं सहित आईआईटी जेईई आदि की तैयारी से जुड़ी पुस्तकें प्रदर्शित की गई। लगभग 50 विद्यार्थियों और इतने ही अभिभावकों द्वारा निशुल्क उपलब्ध इन पुस्तकों का लाभ उठाया गया।