पंचकूला: ‘हर घर परिवार सूर्य नमस्कार’ अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला के परेड ग्राउड में किया गया
प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानु पंचकूला व हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर परिवार सूर्य नमस्कार’ अभियान के अंतर्गत आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बीटीसी आईटीबीपी पंचकूला के परेड ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने शिरकत की।