पंचकूला: सेक्टर-6 पंचकूला के जाट भवन में ज़ज़पा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, सर छोटूराम की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित
सेक्टर-6 जाट भवन पंचकूला में जजपा पार्टी की मीटिंग का आयोजन किया गया था। मीटिंग की अध्यक्षता जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओपी सिहाग ने की। सर छोटूराम की जयंती पर जजपा नेता ओपी सिहाग तथा अन्य जजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके उनको अपने श्रद्धा सुमन भेंट किए।