पंचकूला: DC ने सेक्टर 1 पंचकूला में किसानों से 15 फरवरी तक बीजाई की गई सभी फसलों का पंजीकरण करवाने का किया आह्वान
उपायुक्त सुशील सारवान ने आज बताया कि ‘‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा‘‘ के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और बागवानी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उपायुक्त ने बताया कि पंजीकरण करवाने हेतु पोर्टल अब खुला हुआ है जिसमें किसानो को अपनी फसल की पूर्ण जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध करवानी होती है।