ऊन: शामली के बिडौली क्षेत्र में यमुना नदी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, वीडियो हुआ वायरल
गुरूवार की शाम 4 बजे शामली जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो झिंझाना क्षेत्र के बिड़ौली में यमुना ब्रिज के पास की बताई जा रही है, जिसमें कुछ लोग बोगी व ट्राली के माध्यम से यमुना से दिन दहाड़े धडल्ले से रेत निकालते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मौके पर छोटी अवैध खान चलाई जा रही है और किनारे पर खनन से लोग डूब भी जाते हैं।