करायपरसुराय: सतरजाबाग गांव में झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश से पीड़ित महिला की हुई मौत
झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश के शिकार एक महिला की मौत हो गयी. घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के क्षेत्र सतरजाबांग गांव का है, मृतका महिला सतरजाबांग गांव निवासी महेष प्रसाद के 40 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी है, शनिवार उर्मिला देवी गांव के गली में बैठी थी इस दौरान वह सर्पदंश से घायल हो गई,इसके बाद परिजनों ने जहर उतारने के लिए झाड़-फूंक कराना शुरू कर दिया.