बीकानेर: उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में कैंपस प्लेसमेंट शिविर में 66 युवाओं का हुआ चयन
बीकानेर में उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और करीब 350 युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 66 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। उप निदेशक हरगोबिंद मित्तल के अनुसार ओरिक मोटर्स ने 1, डीमार्ट ने 24, बेबी हट ने 12, कनिष्क ज्वेलर्स