तमाड़ में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार
राँची के तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक मोबाइल फोन और ₹1.70 लाख नकद बरामद किए गए। इस मामले में राजा शिव दत्ता मलिक और आशिफ खान को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देश पर गठित टीम द्वारा की गई।
Kanke, Ranchi | Jul 10, 2026