गाज़ियाबाद: खोड़ा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले एक अभियुक्त को इतवार पुस्ता से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना खोड़ा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले एक अभियुक्त आरिफ को इतवार पुस्ता से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष खोड़ा ने बताया कि रहीसुद्दीन ने थाना खोड़ा पर अपनी पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।