पन्ना: 700 फीट गहरे बृहस्पति कुंड में नियमों की धज्जियां: झरने के पास नदी में बैठ छलकाये जा रहे जाम, वीडियो वायरल।
Panna, Panna | Aug 18, 2026 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बृहस्पति कुंड में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ सैलानी मुख्य झरने से मात्र 300 फीट की दूरी पर बाघिन नदी के तेज बहाव के बीच बैठकर खुलेआम शराबखोरी करते नजर आ रहे हैं। 700 फीट गहरे और बेहद खतरनाक भू-भाग वाले इस कुंड में जरा सी लापरवाही या नशे में संतुलन बिगड़ना सीधे मौत को दावत देने जैसा है।